दिवाली से पहले घर में इन चीजों की करा लें मरम्मत, वास्तु अनुसार अशुभ होता है इनका खराब होना

Spread the love share


दिवाली के महापर्व का हर किसी को इंतजार रहता है। इस साल 1 नवंबर को दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा। दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई भी की जाती है। दिवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और मां लक्ष्मी का वास उसी घर में होता है जहां पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों की टूट-फूट का होना खराब होना अशुभ होता है। अगर आपके घर में भी कुछ सामान टूट गया है तो दिवाली से पहले उसकी मरम्मत करवा लें। आइए जानते हैं घर में किन चीजों का खराब होना अशुभ होता है…

घर के दरवाजों को सही करवा लें

वास्तुशास्त्र के अनुसार दरवाजे में टूट- फूट को अशुभ माना जाता है। घर का दरवाजा टूटा हो, आवाज करता गो या कोई दरार हो तो उसे दिवाली से पहले ठीक करवा लें।

फर्नीचर ठीक करवा लें

वास्तुशास्त्र के अनुसार टूटे फर्नीचर की वजह से घर में नकारात्मकता आती है। घर के किसी फर्नीचर में टूट-फूट है तो उसे सही करा लें।

घड़ी को सही करा लें

वास्तुशास्त्र में घड़ी का बहुत अधिक महत्व होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बंद पड़ी घड़ी की वजह से घर का वातावरण प्रभावित होता है। इस दिवाली से पहले बंद, खराब पड़ी घड़ी को सही करा लें।

इलेक्ट्रॉनिक सामान को सही करा लें

वास्तुशास्त्र के अनुसार खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान की वजह से घर में नकारात्मकता आती है। इस दिवाली से पहले घर में पड़े खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को सही करा लें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share