अंकराशि 18 अक्टूबर: कल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल

Spread the love share


आज का अंक ज्योतिष राशिफल 18 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में पिता का साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। मानसिक शांति प्राप्त होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपको सराहना मिल सकती है। भविष्य के लिए बचत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। बच्चों की सेहत अच्छी रहेगी।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज अपने काम में ईमानदार रहें। पिता की सेहत पर नजर रखें, वरना भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से लेन-देन न करें, वरना नुकसान हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज जिन कार्यों को करने का लंबे समय से मन बना रहे हैं, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। नए सोर्स से धन का आगमन हो सकता है। आर्थिक रूप से आप सुदृढ़ रहेंगे।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहने वाला है। व्यापारियों को कार्यक्षेत्र बढ़ाने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पिता के सहयोग से धन लाभ होने के मौके मिलेंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज अपने और अपने जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य की बात से ठेस पहुंच सकती है। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। आज व्यापारियों को आर्थिक लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। परिवार के विवादों को घर से बाहर न जाने दें। किसी भी काम को बहुत सोच-समझकर करें।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत संभव हो सकती है। कुछ जातकों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। किसी मित्र से धन लाभ होने की संभावना है। यात्रा का योग बन रहा है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share