करवा चौथ 2024 : करवा चौथ के दिन न करें ये 5 काम

Spread the love share


Karwa Chauth 2024 : सुहागिनें रविवार को करवा चौथ के पर्व पर निर्जला व्रत रखेंगी। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होने की मनौती मांगेंगी। हर साल कार्तिक महीने के दौरान ही यह व्रत रखा जाता है। करवा चौथ का व्रत रखा हो या न रखा हो, इस दिन सुहागिन महिलाओं को कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन कामों को करना अशुभ माना जाता है-

ये भी पढ़े:करवा चौथ की पूजा कब शुरू करें, जानें 20 अक्टूबर को कब निकलेगा चांद

झगड़ा करना- करवा चौथ का व्रत प्रेम और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन अपने पति का आदर-सम्मान करना चाहिए। करवा चौथ के दिन भूलकर भी पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ न तो झगड़ना चाहिए और न ही अपशब्द कहने चाहिए।

दान में क्या न दें- करवा चौथ के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आज सफेद रंग के वस्त्र, दूध, दही, चीनी चावल व मिठाई आदि का दान करने से बचाना बेहतर है।

श्रृंगार सामान- सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन किसी को भी अपने सुहाग या श्रृंगार से जुड़े सामान शेयर नहीं करने चाहिए। इस दिन भूलकर भी श्रृंगार का सामान दान नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े:करवा चौथ पर चांद न दिखने पर कैसे तोड़ें व्रत?

कपड़ों का रंग- करवा चौथ के दिन पति हो या पत्नी किसी को भी भूल कर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है की काले कपड़े किसी भी शुभ काम पर पहनने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, इस दिन लाल, गुलाबी और पीले रंग के कपड़े या श्रृंगार करना अति शुभ माना जाता है।

तामसिक भोजन का सेवन- मान्यताओं के अनुसार, व्रत रखा हो या नहीं इस दिन तामसिक भोजन का सेवन अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए कोशिश करें व्रत का पारण करने के बाद सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share