Site icon AG Livenews.com

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली होते हैं ये लोग, खूब कमाते हैं धन-दौलत

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली होते हैं ये लोग, खूब कमाते हैं धन-दौलत
Spread the love share


हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी भी जातक की जानकारी हथेली पर बनी रेखाओं के जरिए प्राप्त हो जाती है। हस्तरेखाओं के लिए इंसान के भविष्य व भूतकाल का अनुमान लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जब कोई रेखा जहां से हथेली के मूल यानी कलाई के पास (मणिबंध ) से शुरू होकर सीधे मध्यमा अंगुली पर जाकर मिलती हो उसे ही भाग्य रेखा कहते हैं। हर व्यक्ति की भाग्य रेखा अलग-अलग तरह की होती है। किसी की सीधी लंबी रेखा, किसी के हाथ में कटी-टूटी रेखा किसी की हथेली पर आड़ी-तिरछी भाग रेखा होती है। आइए जानते हैं, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार भाग्यशाली कौन होता है-

भाग्य रेखा सीधी वाले लोग होते हैं भाग्यशाली-

जिनकी हथेली में भाग्य रेखा सीधी चलकर शनि पर्वत पर पहुंचती है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही अधिक महत्वाकांक्षी और लक्ष्य पर केन्द्रित रहने वाला होता है। ऐसे व्यक्ति अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं। इन्हें नौकरी में ऊंचा पद और समाज में भरपूर मान-सम्मान मिलता है। ऐसे लोग खूब धन-दौलत कमा लेते हैं।

ये लोग होते हैं दानी स्वभाव के

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार वहीं अगर कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर बंट जाए और गुरू पर्वत यानी तर्जनी उंगली के नीचे पहुंच जाए तो व्यक्ति बहुत दानी और परोपकारी स्वभाव का होता है। ऐसा व्यक्ति उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



Source link


Spread the love share
Exit mobile version