Dussehra wishes: दशहरा की अपनों को इन बेस्ट शुभकामना संदेश से भेजें हार्दिक शुभकामनाएं

Spread the love share


दशहरा की शुभकामनाएँ 2024: दशहरा या विजयादशमी हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा इस साल 12 अक्तूबर 2024, शनिवार को है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण पर विजय हासिल की थी। कहा जाता है कि इस दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध किया था। दशहरा की लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजकर बधाई देते हैं। आप भी इन खास मैसेज से अपनों को भेज सकते हैं दशहरा की बधाई-

1. इससे पहले की दशहरा की शाम हो जाए

मेरा मैसेज भी हर किसी की तरह आम हो जाए

मोबाइल नेटवर्क जाम होने से पहले

आपको दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

2. विजयादशमी श्रीराम की विजय का है प्रतीक

श्री राम हैं बुराई पर अच्छाई का प्रतीक

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 2024।

3. इस दशहरा आपके जीवन में खिले खुशियों के फूल

सफलता चूमे आपके कदम

आपका ना हो कभी दुखों से सामना,

धन ही धन आए आप के घर

यही है दशहरे के शुभ अवसर पर मनोकामना।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

4. बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीदों की आस,

रावण की तरह आपके दुख मिट जाएं।

आपको और आपके परिवार दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

5. अधर्म पर धर्म की जीत

अन्याय पर न्याय की विजय

बुराई पर अच्छाई की जय जयकार

यही है दशहरा का पावन त्योहार।

6. भगवान श्रीराम की कृपा से आपके जीवन की हर बुराई हो जाए दूर, मेरी ऐसी है कामना

आपको दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. इस दशहरा भगवान राम की कृपा से आपके जीवन व परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो।

आपको दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

8. ये दशहरा आपके जीवन में लाए नई उमंग

जीवन में हो खुशियों का संचार

नहीं रहे जीवन में कोई दुख

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।



Source link


Spread the love share