Happy Dussehra Wishes : हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम ने दशानन रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन आदिशक्ति मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इसे विजयदशमी भी कहा जाता है।
इन दिन कई जगह पर शस्त्र पूजन भी किया जाता है। 12 अक्टूबर के दिन देशभर में रावण दहन होगा। बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे। देश भर में लोग इस पर्व को धूम धाम से मनाते हैं। इस दिन सभी को अपनी किसी बुराई का त्याग कर भगवान जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के सत्य, मर्यादा, परोपकार जैसे गुणों को अपनाना चाहिए।
दशहरा का त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। दशहरे के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
यहां देखें दशहरा की शुभकामना संदेश, मैसेज, कोट्स, इमेज (Dussehra Wishes In Hindi)
दशहरे का यह पावन त्योहार
आपके जीवन में लाए खुशियां अपार
प्रभु राम करें आप पर खुशियों की बौछार
दशहरा की शुभकामनाएं
जो भीतर के रावण को जलाएंगे
वहीं सच्चा दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरा पर समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाना होगा
असमानता की खाई पाटकर हर जगह भाईचारा बनाना होगा
हैप्पी दशहरा
दहन रावण के पुतले का ही नहीं
भीतर की बुराइयों का भी करना होगा
दिल में करके राम नाम का स्मरण
धर्म के मार्ग पर चलना होगा
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
दशहरा एक उम्मीद की किरण जगाता है
जब जब हुई बुराई, ये दिन उसके अंत की याद दिलाता है
जो चलता है सच्चाई और अच्छाई की राह पर
वो विजय का प्रतीक बन जाता है
दशहरा की शुभकामनाएं
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात् करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान करें
दशहरा की शुभकामनाएं
इस देश में सत्य स्थापित कर, हर बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने, आज फिर भगवान श्री राम को आना होगा।
दशहरे की बहुत- बहुत शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार
हैप्पी दशहरा
“आश्विन माह के श्वेत पखवाड़े के दसवें दिन, जब तारे उदय होते हैं।
उस समय को सभी कार्यों और उद्देश्यों की सिद्धि के लिए विजय समझना चाहिए।
अधर्म पर धर्म की मंगल विजय के महापर्व “विजयादशमी” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।