Karwa Chauth: करवा चौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखना चाहिए?

Spread the love share


Karwa Chauth Pooja Thali : सुहाग की रक्षा के लिए हर साल महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन निर्जल व्रत रख पूजा-पाठ किया जाता है। इस दिन संध्या के वक्त शृंगार कर महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं। करवा चौथ की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा थाली में किन-किन चीजों को शामिल करना जरूरी माना जाता है। साथ ही करवा, दीपक, छलनी और कांस की सींक का महत्व-

ये भी पढ़े:राशिफल 20 अक्टूबर: करवा चौथ का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा?

करवा चौथ की पूजा थाली में क्या-क्या रखना चाहिए?

  • मिट्टी का करवा
  • आटे से बना दीपक
  • कलश
  • छलनी
  • फूल
  • अक्षत
  • कुमकुम
  • मिठाई

करवा, दीपक, छलनी और कांस की सींक का महत्व

करवा चौथ में भगवान शिव, मां गौरी और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। वहीं, मिट्टी का करवा, जिसमें टोटी लगी होती है, उसे गणेश जी की सूंड माना जाता है। करवा चौथ पूजा के दौरान इसी करवा में जल भरकर पूजा करने का महत्व है। वहीं, करवा चौथ की पूजा में चंद्रोदय के बाद महिलाएं छलनी में दीपक रख चंद्रमा के दर्शन करने के पश्चात अपने पति का चेहरा देखती है। मान्यता है ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। कांस की सींक शक्ति का प्रतीक है, जिसे करवा की टोटी में डाला जाता है।

करवा चौथ पूजा सामग्री

मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, पान, कांस की सींक, कलश, 8 पूरियों की अठावरी, अक्षत, चंदन, श्रृंगार का सामान, पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, लकड़ी का आसान, देसी घी,कच्चा, दूध, दही, शहद, शक्कर का बूरा, रोली, मौली, मिठाई, चलनी या चलनी

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share