Karwa Chauth 2024 :करवा चौथ पर चांद की पूजा कैसे करें?

Spread the love share


Karwa Chauth 2024 Chand Poojavidhi : करवा चौथ व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करते हुए दिनभर अन्न-जल ग्रहण किए बिना उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के बाद व्रत तोड़ती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत रखने से अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। करवा चौथ के दिन करवा माता और शिव परिवार की पूजा के साथ चंद्रदेव की पूजा करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बिना व्रत अधूरा होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय और पूजाविधि?

करवा चौथ 2024 : कब निकलेगा चांद?

जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा के अनुसार, इस साल 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को करवा चौथ व्रत के दिन रोहिणी नक्षत्र और व्यातिपात योग का संयोग बन रहा है। जिससे इस बार करवा चौथ व्रत का महत्व कहीं ज्यादा रहेगा।। ऐसे में चांद की पूजा करना अति शुभफलदायी रहेगा। इस दिन रात 07 बजकर 56 मिनट पर चंद्रोदय होगा। अलग-अलग शहरों में चांद दिखने का समय भिन्न हो सकता है।

करवा चौथ: चांद की पूजा कैसे करें?

दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को करवा चौथ की पूजा के लिए 16 श्रृंगार करें। इसके बाद करवा माता, शिव-गौरी,गणेशजी और कार्तिकेय भगवान की विधिवत पूजा करें। पूजा समाप्त होने के बाद चांद निकलने का इंतजार करें। चांद निकलने के बाद चंद्रमा को जल में शक्कर, अक्षत डालकर अर्घ्य दें। पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए छलनी से चांद के दर्शन करें। फिर पति को छलनी से देखें। इसके बाद पति का आशीर्वाद लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



Source link


Spread the love share