Numerology Horoscope 12 October 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आपको प्रयासों में सफलता हासिल होगी। हालांकि बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। किसी सहकर्मी की मदद से महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। किसी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वालों को काम का दबाव महसूस हो सकता है।
मूलांक 3- आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी अधूरे काम को पूर्ण कर पाएंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।
मूलांक 4- आज नौकरी करने वालों को बॉस से तारीफ मिल सकती है। धन लाभ के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकती है। दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आर्थिक रूप से किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें, वरना नुकसान हो सकता है।
मूलांक 5- आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। किसी पर आंख बंद करके विश्वास न करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि कुछ लोग ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं, लेकिन आप जवाब अपने प्रदर्शन से देंगे।
मूलांक 6- आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
मूलांक 7- कार्यस्थल पर आपको प्रोडक्टिव रहना चाहिए। अपने काम पर फोकस बनाएं और लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ें। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारी अपने व्यापार में विस्तार करने में सफल रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी।
मूलांक 8- आज व्यापारियों कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 9- आज कुछ बातों को लेकर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। अपनी व पिता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहने वाला है। मन में बुरे विचारों से बचें।