Numerology: 20 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

Spread the love share


अंक ज्योतिष राशिफल 20 अक्टूबर 2024: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 20 अक्टूबर का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज की अधिकता रहेगी। काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी वाणी में विनम्रता बनाए रखें, वरना वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। बच्चों की सेहत पर नजर रखना जरूरी है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। व्यापारियों को भी मुनाफा होगा।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को आय में वृद्धि के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खान-पान का ध्यान रखें। अपनी सेहत व जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखना जरूरी है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा। उद्यमियों को नए क्षेत्रों में व्यापार विस्तार करने का मौका मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। जीवनसाथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। आर्थिक रूप से लाभकारी दिन। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। सेहत पर नजर रखें। कारोबारियों को व्यापार में लाभ होगा। आज आपकी लाइफस्टाइल में अहम बदलाव हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। पिता की सेहत में पहले से सुधार होगा। आर्थिक रूप से उन्नति भरा दिन। आज बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें, वरना आर्थिक स्थिति हिल सकती है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता का सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों के लिए दिन लाभकारी रहने वाला है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रोफेशनल कारणों से परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। कुछ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

मूलांक 9- मूलांक 9 के जातक आज बिना वजह गुस्सा करने से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफल होंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ बनी रहेगी। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें।



Source link


Spread the love share