एक्टर- कॉमेडियन कपिल शर्मा को मंगलवार को नेटफ्लिक्स के इवेंट में देखा गया. यहां उन्होंने गैंगस्टर को लेकर रिएक्ट किया. बता दें कि कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर गैंगस्टर बिश्नोई की गैंग ने 3 बार फायरिंग की.
कपिल शर्मा ने किया रिएक्ट
कपिल स्टेज पर नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल के साथ थे. नेटफ्लिक्स के साथ कपिल के लंबे एसोसिएशन को लेकर मोनिका ने कहा कि OTT प्लेटफॉर्म लंबे समय से कपिल के साथ काम करना चाहता था. मोनिका ने मजाक में कहा, ‘हमारी नजर, इंडिया की नजर तो बहुत टाइम से आप पर है, कपिल. उम्मीद है, 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए.’ फिर इस पर कपिल ने कहा, ‘एक दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल.’
कब-कब कपिल के कैफे पर फायरिंग हुई?
सबसे पहले 10 जुलाई 2025 को उनके कैफे पर फायरिंग हुई. उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही पहली फायरिंग हुई, जब कई राउंड गोलियां चलीं. कैफे के कांच तोड़ गए थे.
इसके बाद दूसरी फायरिंग अगस्त 2025 में करीब एक महीने बाद दूसरी बार फायरिंग हुई. इसमें करीब 25 राउंड गोलियां चलाई गईं. तीसरी फायरिंग 16 अक्टूबर 2025 को हुई. तीसरी बार कैफे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई. इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू ने ली थी.
इस फिल्म में दिखे कपिल शर्मा
कपिल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 में देखा गया था. इस फिल्म में आयशा खान, त्रिधा चौधरी, वरीना हुसैन और पारुल गुलाटी जैसे स्टार्स थे. फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने डायरेक्ट किया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. अब वो दादी की शादी में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. इसके अलावा कपिल अपने शो ग्रेट इंडियन कपिल शो को भी होस्ट करते हैं. इस शो को फैंस बहुत पसंद करते हैं.