नई फिल्म में पॉलीटिशियन बनेंगी रश्मिका मंदाना? सफेद साड़ी में वायरल हुई फोटो

Spread the love share


साउथ इंडियन स्टार रश्मिका मंदाना की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल है. इस फोटो में वो एक पॉलिटिशियन वाले लुक में दिखाई दे रही हैं. उनके इस अवतार को देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

इस फोटो में रश्मिका मंदाना सफेद रंग की साड़ी पहने हुए ऑर्डर देने के पोस्चर में दिख रही हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रश्मिका किसी फिल्म या वेब सीरीज में दमदार किरदार निभाने जा रही हैं. हालांकि अभी इस पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है.

पॉलिटिक्स बेस्ड प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती हैं रश्मिका!
रश्मिका मंदाना की इस वायरल फोटो को लेकर कहा जा रहा है कि ये उनकी नई सीरीज या फिल्म का लुक है, जो पावर और पॉलिटिक्स पर बेस्ड होगी. एक सोर्स ने कहा- ‘ये रश्मिका मंदाना का सिर्फ नया लुक नहीं है. ये एक बोल्ड स्टेटमेंट है, जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए. इसमें कुछ खास बात है. आपको किसी बड़ी घोषणा का इंतजार करना चाहिए, जो उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट से जुड़ी हो सकती है.’

रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में देखा गया था. अब एक्ट्रेस फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ में नजर आएंगी जो 5 सितंबर को रिलीज होगी. इसे राहुल रविंद्रन ने डायरेक्ट किया है. इसमें दीक्षित शेट्टी लीड रोल में हैं. इसके अलावा, एक्ट्रेस के पास ‘थामा’ भी है. इसमें वो आयुष्मान खुराना के अपोजिट दिखाई देंगी.

इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म में भी दिखेंगी एक्ट्रेस
‘थामा’ को ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार डायरेक्ट करेंगे. इसमें एक हिस्टोरियन की कहानी होगी, जो पुरानी मैनुस्क्रिप्ट से एक वैंपायर के रहस्य को उजागर करता है. ये फिल्म दिवाली 2025 पर रिलीज होगी. रश्मिका एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मायसा’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें वो गोंड समुदाय की महिला का रोल प्ले करेंगी. इस फिल्म को रविंद्र पुले डायरेक्ट करेंगे. फिल्म के प्रोड्यूसर अजय और अनिल होंगे.



Source link


Spread the love share