बॉर्डर 2 वर्सेस धुरंधर: सनी देओल या रणवीर सिंह, 13वें दिन किसकी फिल्म ने की ज्यादा कमाई?

Spread the love share



<पी शैली="पाठ-संरेखण: औचित्य सिद्ध करें;">बॉर्डर 2 थिएटर में लगी है. वहीं धुरंधर अब थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. दोनों ही फिल्मों को फैंस ने बहुत पसंद किया. धुरंधर 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी तो बॉर्डर 2 अभी तक 2026 की सबसे बड़ी फिल्म है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने 13वें दिन कितना कलेक्शन किया और कौनसी फिल्म आगे निकली है.

धुरंधर वर्सेस बॉर्डर 2

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म ने 13वें दिन 4.88 करोड़ का कलेक्शन किया. 12वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 27.06 परसेंट की गिरावट देखने को मिली. फिल्म की कमाई 5 करोड़ से भी नीचे आ गई है. 

फिल्म धुरंधर से कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है. धुरंधर ने 13वें दिन 25.70 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में धुरंधर ने जबरदस्त कमाई की थी. बता दें कि धुरंधर ने टोटल 13 दिनों में 454.2 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं बॉर्डर 2 ने टोटल 319.98 करोड़ का कलेक्शन किया है.

बॉर्डर 2 का डे वाइज कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ से शुरुआत की थी. फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में इजाफा देखा और 40.59 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 57.20 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन 63.59, पांचवें दिन 23.31 करोड़, छठे दिन 15.04 करोड़ कमाए. सातवें दिन फिल्म ने 13.14 करोड़, आठवें दिन  12.53 करोड़, नौवें दिन 20.17 करोड़, दसवें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52  करोड़ और 12वें दिन 6.69 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं धुरंधर की बात करें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 893.05 करोड़ हुआ है. धुरंधर अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ और कई नए रिकॉर्ड बना हैं. फिल्म का अब दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है. कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था. दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं. इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही लिखा है और उन्होंने ही प्रोड्यूस किया है. 



Source link


Spread the love share

Leave a Reply