कांग्रेस विपक्ष नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार (25 जुलाई, 2025) को राजधानी दिल्ली में ‘ओबीसी भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने उनकी सार्वजनिक छवि को नकारते हुए इस एक दिखावा बताया. दरअसल राहुल गांधी ने ये टिप्पणी तब की, जब उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं कि राजनीति में असली समस्या क्या है? इसपर एक शख्स ने प्रधानमंत्री का नाम लेकर जवाब दिया.
राहुल गांधी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कोई ‘हौव्वा’ नहीं हैं. मीडिया वालों ने बस उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. उन्होंने आगे कहा कि मैं उनसे मिल चुका हूं, उनके साथ कमरे में बैठा हूं. बस ‘शो’ हैं, कोई दम नहीं है.