India Pakistan Conflict: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश की शीर्ष नेतृत्व ने तुरंत एक्शन लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में हमले की गंभीरता, सुरक्षा स्थिति और संभावित जवाबी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई.