Site icon AG Livenews.com

Opposition March to ECI : पुलिस ने रोका मार्च, बैरिकेड से कूदे अखिलेश !

Opposition March to ECI : पुलिस ने रोका मार्च, बैरिकेड से कूदे अखिलेश !
Spread the love share


भारत ब्लॉक: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुआई में विपक्षी दलों के नेताओं ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग ऑफिस तक पैदल मार्च शुरू किया. यह मार्च बिहार चुनाव से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और राहुल गांधी द्वारा 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर किया जा रहा है. मार्च शुरू होने के कुछ समय बाद ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद अखिलेश समेत कई सांसद बैरिकेड से ऊपर से कूदते नजर आए.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि विपक्षी दलों के सांसद विरोध मार्च के बाद सामूहिक रूप से निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया.

हम साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहते हैं :  राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “सच्चाई यह है कि वे बात नहीं कर सकते. सच देश के सामने है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है, बल्कि संविधान को बचाने की है. यह लड़ाई ‘वन मैन, वन वोट’ के लिए है. हम साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहते हैं.” दिल्ली पुलिस ने SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को हिरासत में ले लिया. इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत, सागरिका घोष और अन्य नेता शामिल थे. ये सभी संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे थे.





Source link


Spread the love share
Exit mobile version