इतनी सी बात पर धारदार हथियार से रेत दिया पत्नी का गला, पति गिरफ्तार; बेड के नीचे मिला शव

Spread the love share


महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व संतोष से हुई थी। उसे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। संतोष ने पत्नी की हत्या कर शव के ऊपर से चौकी (बेड) रख दिया था। धीरे-धीरे घटना की खबर लोगों में फैल गई।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानशुक्र, 11 अक्टूबर 2024 05:01 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार के मोतिहारी में एक पति ने मामूली से विवाद में पत्नी का गला रेत दिया। जब उसकी मौत हो गई तो शव को चौकी के नीचे छिपा दिया। आरोपी पति वारदात को अंजाम देकर फरार होने की फिराक में था। लेकिन समय से और लोगों की मदद से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सबकी जुबान पर पति की बेरहमी की कहानी तैर रही है।

घटना लखौरा थाना क्षेत्र की झिटकहिया पंचायत के झिटकहिया गांव की है। जानकारी मिली है कि झिटकहिया निवासी संतोष सहनी की पत्नी संजू देवी (35) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति संतोष ने ही पारिवारिक कलह में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को महिला का शव पुलिस ने उसके घर से चौकी के नीचे से बरामद किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व संतोष से हुई थी। उसे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। संतोष ने पत्नी की हत्या कर शव के ऊपर से चौकी (बेड) रख दिया था। धीरे-धीरे घटना की खबर लोगों में फैल गई। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। हत्यारा पति भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते रोते परिजन बार बार बेहोश हो जा रहे थे। इधर लोग सांत्वना देने में लगे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद अंदर की बातें सामने आ सकती हैं।



Source link


Spread the love share