जीजा के बच्चे की मां बनी नाबालिग साली, किया था रेप, रेपिस्ट ब्रदर इन लॉ गिरफ्तार

Spread the love share


आरोपित ने पीड़िता के साथ दो पूर्व रिश्ते की आड़ में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसने कई बार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के कई माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को इस बात की जानकारी मिली। जान पर खतरे की आशंका के मद्देनजर पीड़िता मां बनी।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानशुक्र, 11 अक्टूबर 2024 06:57 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

बिहार के नवादा में नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाने की पुलिस ने आरोपित को 09/10 अक्टूबर की देर रात हिसुआ थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में छापेमारी कर दबोच लिया। गिरफ्तार 33 वर्षीय समित कुमार उर्फ सुमित विश्वकर्मा उर्फ श्याम कुमार हिसुआ के बुधौल गांव के भोला विश्वकर्मा उर्फ भोला मिस्त्री का बेटा बताया जाता है। उसने दो साल पहले अपनी साली के साथ रेप किया था। नाबालिग साली उसके बच्चे की मां बन चुकी है। वह अपने और बच्ची के भविष्य के लिए दर दर भटक रही है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जीजा हिसुआ में मोबाइल दुकान का संचालक है। उसके दो बच्चे भी हैं। सुमित पर उसकी 17 वर्षीया साली के साथ दो वर्ष पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप है। जिसके परिणाम स्वरूप पीड़िता एक बच्ची की मां बनी। वर्तमान में 22 माह की बच्ची अपनी मां के साथ रह रही है। महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रभा के नेतृत्व में गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़े:पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, नाबालिग से रेप केस में जमानत

विवश होकर पुलिस के पास पहुंची

बताया जाता है कि आरोपित ने पीड़िता के साथ दो वर्ष से अधिक समय पूर्व रिश्ते की आड़ में आरोपी जीजा ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने कई बार उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के साथ बार बार रेप किए जाने से वह प्रेग्नेंट हो गई। वह कई माह की गर्भवती हो गई तबद परिजनों को इस बात की जानकारी मिली।

परिवार में यह बात खुली तो कोहराम मच गया। उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन समय बीत जाने से कुछ नहीं हुआ।जान पर खतरे की आशंका के मद्देनजर पीड़िता मां बनी। इस बीच परिजनों द्वारा बच्ची के भरण-पोषण का अनुरोध आरोपित से किया गया। लेकिन उसने इसे स्वीकार नहीं किया। मजबूर होकर परिवार को पुलिस की शरण में जाना पड़ा।



Source link


Spread the love share