जननायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम नीतीश ने (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय का भी निरीक्षण किया। चरखा घर भी गए, जहां महिलाओं से संवाद किया।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर शुक्रवार को आयकर गोलम्बर स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा के अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) कदमकुआं जाकर जेपी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम नीतीश ने जयप्रकाश नारायण की धर्मपत्नी जयप्रभा को भी श्रद्धांजलि दी। स्मृति संग्रहालय में जेपी के शयनकक्ष, सभा कक्ष, प्रभावती स्मृति कक्ष समेत पूरे परिसर का मुआयना किया। चरखा घर में महिलाओं द्वारा चरखा चलाये जाने की गतिविधि को देखा और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली।

वहीं इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला। आरजेडी चीफ लालू यादव को घेरते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद ने लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आदर्शों को कलंकित किया है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जेपी के आंदोलन से निकले लालू यादव सत्ता पाते ही भ्रष्टाचार में डूब गए हैं, और उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं। जिसके खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने भी जेपी को याद किया। उन्होने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सशक्त लोकतंत्र के लिए आवाज उठाई। उनके द्वारा दिए गए ‘सम्पूर्ण क्रांति’ के विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और इसी मार्ग पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी देश के विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। जेपी ने हमेशा किसान और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया। भूमि सुधार की दिशा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।