बिहार से मॉनसून की विदाई; 20 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए कहां कितनी हुई बारिश?

Spread the love share


बिहार से मॉनसून की रवानगी हो गई है। इस सीजन मानसून की बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सामान्य तौर पर 992.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 798.3 मिमी ही वर्षा हुई।

संदीप हिन्दुस्तानपटनारविवार, 13 अक्टूबर 2024 05:27 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

पटना सहित प्रदेश से मानसून की विदाई रविवार को हो गई। शुक्रवार से मानसून के वापस जाने का सिलसिला प्रारंभ हुआ था। इस वर्ष प्रदेश में एक सप्ताह की देरी से 20 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। वहीं 28 जून तक पूरे प्रदेश में इसका प्रसार हुआ था। इस सीजन मानसून की बारिश सामान्य से 20 प्रतिशत कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सामान्य तौर पर 992.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 798.3 मिमी ही वर्षा हुई।

इस दौरान औरंगाबाद, किशनगंज, नवादा और शेखपुरा जिलों में ही सामान्य से अधिक बारिश हुई। जबकि, बांका में सामान्य बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में 1 से 49 प्रतिशत तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। पटना जिले की बात करें तो यहां सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

‌मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में लगातार तीसरे वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई। वर्ष 2022 में मानसून अपने निर्धारित समय पर 13 जून को प्रवेश कर गया था। वहीं 2023 में निर्धारित समय से एक दिन पहले ही 12 जून को मानसून आया था, जबकि 2024 में एक सप्ताह की देरी से 20 जून को मानसून का प्रवेश हुआ था।

महीना बारिश हुई सामान्य बारिश कमी

जून 78.4 मिमी 163.3 मिमी 52 प्रतिशत कम

जुलाई 241.3 मिमी 340.5 मिमी 29 प्रतिशत कम

अगस्त ‌ 260.3 मिमी 271.9 मिमी 04 प्रतिशत कम

सितंबर 218.3 मिमी 216.5 मिमी 01 प्रतिशत अधिक

कुल बारिश 798.3 मिमी 992.2 मिमी 20 प्रतिशत कम

वर्ष सामान्य हुई बारिश



Source link


Spread the love share