हाइलाइट
शाहिद अफरीदी का बयान: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाले मैच को लेकर चल रही रस्साकशी अब खत्म हो गई है. पिछले कई दिनों से इस मैच पर सस्पेंस बना हुआ था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पहले 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच के बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन अब उन्होंने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो भारत के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान को लेना पड़ा यू-टर्न
पाकिस्तान ने जब मैच न खेलने की धमकी दी थी, तो वहां के पूर्व क्रिकेटर्स काफी खुश हो रहे थे. उन्हें लग रहा था कि उनके इस कड़े फैसले से BCCI और ICC दबाव में आ जाएंगे. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट. ICC ने पाकिस्तान की इस धमकी को ज्यादा तवज्जो नहीं दी, जिसके बाद पीसीबी पर ही दबाव बढ़ता गया. आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झुकना पड़ा और उन्हें यह मैच खेलने के लिए तैयार होना पड़ा. पाकिस्तान की यह पैंतरेबाजी काम नहीं आई और उन्हें अपनी जिद छोडनी पड़ी.
शाहिद अफरीदी का ‘गुजराती’ वाला बयान
इस करारी हार और बेबसी के बाद शाहिद अफरीदी का गुस्सा फूटा है. पाकिस्तानी टीवी चैनल ‘समा’ के एक शो में बात करते हुए अफरीदी ने अजीबोगरीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि इंडिया को 4 गुजराती चला रहे हैं. 2 बेच रहे हैं और 2 चला रहे हैं. अगर नीचे काम करने वालों को इन्हीं चारों को खुश करना है तो ऐसी चीजें चलती नहीं हैं. अफरीदी की बातों से साफ झलक रहा था कि वो इस समय अपने क्रिकेट बोर्ड की हालत और भारत के दबदबे को देखकर कितने मायूस हैं. उनका यह वीडियो अब इंटरनेट पर हर जगह छाया हुआ है.
बौखलाहट में है पाकिस्तान क्रिकेट
अफरीदी का यह बयान बताता है कि पूरा पाकिस्तान क्रिकेट खेमा इस समय किस कदर बौखलाया हुआ है. पहले जो दिग्गज यह सोचकर खुश थे कि उन्होंने भारत को घेर लिया है, अब वही लोग बैकफुट पर हैं. अफरीदी की बातों में आईसीसी के सामने पाकिस्तान क्रिकेट की लाचारी साफ दिखाई दे रही थी. उन्हें उम्मीद थी कि बहिष्कार के डर से उनकी बात मानी जाएगी, लेकिन भारत और आईसीसी के कड़े रुख ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.
कोलंबो में होगा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप यानी ग्रुप-ए में शामिल हैं. अब यह तय हो गया है कि 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. जब पाकिस्तान ने नखरे दिखाए थे, तब भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दो टूक कहा था कि टीम इंडिया मैच खेलने जरूर जाएगी, चाहे विरोधी टीम आए या न आए. भारत शुरू से अपने स्टैंड पर अड़ा रहा और अंत में पाकिस्तान को ही खेलने के लिए कोलंबो आना पड़ा.
ये भी पढ़ें-
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मोहम्मद नबी के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित के क्लब में हुई एंट्री
शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी पर चर्चा, इरफान पठान ने बताया क्यों हो रही है धुनाई? देखें वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप: उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बवाल, भड़के फैंस, अश्विन ने दिया जवाब
पोस्ट इंडिया को 4 गुजराती चला रहे, भारत-पाक मैच से पहले शाहिद अफरीदी ने दिया विवादित बयान पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.