हाइलाइट
Arsalan Naseer threatens Jay Shah: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट जगत में बड़ा तनाव पैदा हो गया है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच को खेलने से मना कर दिया है. इसके बाद पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर (Arsalan Naseer) ने आईसीसी (ICC) और जय शाह (Jay Shah) को लेकर बेहद आपत्तिजनक और हिंसक धमकी दी है, जिससे विवाद और गहरा गया है.
भारत से मैच खेलने पर पाकिस्तान का अड़ियल रुख
पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया है कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा तो लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगी. 15 फरवरी को होने वाले इस मुकाबले को पाकिस्तान ने छोड़ने का फैसला किया है. अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है, तो नियम के मुताबिक भारत को विजेता (फॉरफिट) मान लिया जाएगा. अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन सरकार के फैसले के बाद पीसीबी दबाव में है.
ICC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
विवाद के बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर अर्सलान नासिर ने एक वीडियो जारी कर आईसीसी को धमकी दी है. उसने कहा कि आईसीसी का ऑफिस दुबई में है, इसलिए वह बचा हुआ है. अगर यह ऑफिस भारत में होता, तो अब तक इसे और इसके आसपास के इलाके को उड़ा दिया गया होता. उसने आईसीसी के हेडक्वार्टर पर रॉकेट दागने की बात भी कही है. हालांकि, वीडियो के कैप्शन में उसने इसे ‘कॉमेडी’ बताया है, लेकिन उसकी भाषा पूरी तरह हिंसक और भड़काऊ है.
ICC चेयरमैन और सूर्यकुमार यादव पर टिप्पणी
इस यूट्यूबर ने केवल आईसीसी ही नहीं, बल्कि बीसीसीआई और भारतीय खिलाड़ियों पर भी निशाना साधा है. उसने आईसीसी चेयरमैन जय शाह के खिलाफ भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे दी. इसके अलावा भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के खिलाफ भी जहर उगला गया है. अर्सलान ने एशिया कप 2025 के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए भारतीय क्रिकेट तंत्र पर जमकर गुस्सा निकाला है.
पाकिस्तान पर लग सकता है जुर्माना
आईसीसी ने पाकिस्तान के इस रुख पर सख्त रुख अपनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान पर 35 मिलियन डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपये) तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. इसके अलावा आईसीसी से मिलने वाले फंड को भी रोका जा सकता है. सबसे बड़ी कार्रवाई के रूप में पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन करने की चेतावनी भी दी गई है.
ICC और PCB के बीच बैकडोर बातचीत शुरू
इतने बड़े विवाद और आर्थिक नुकसान के डर से अब आईसीसी और पीसीबी के बीच पर्दे के पीछे से बातचीत की खबरें आ रही हैं. आईसीसी चाहता है कि वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मैच रद्द न हो, क्योंकि इससे ब्रॉडकास्टर्स और रेवेन्यू पर बुरा असर पड़ेगा. फिलहाल पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा हुआ है, लेकिन आईसीसी के सख्त तेवरों ने पीसीबी की चिंता बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें-
U19 World Cup 2026: शिनोजादा और नियाजई की सेंचुरी, भारत को मिला 311 रन का टारगेट
WPL 2026: फाइनल में बेंगलुरु और दिल्ली की टक्कर, जानें कब और कहां देख सकते हैं मुकाबला
पूरी दुनिया घूमे पर भी रांची नहीं छोड़ा, जतिन सप्रू ने बताया क्यों धोनी हैं सबसे अलग और खास?
पोस्ट आईसीसी ऑफिस भारत में होता तो… पाकिस्तानी यूट्यूबर ने दी धमकी, जानें जय शाह के बारे में क्या कहा? पर पहली बार दिखाई दिया Prabhat Khabar.