जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में खास तैयारी की गई है
आगरा में शुक्रवार को रोजेदार रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अदा करेंगे। अलविदा जुमा के बाद लोग ईद की तैयारियों में जुट जाते हैं। इसलिए इसे छोटी ईद भी कहा जाता है। इसके लिए बाजारों में रौनक है। पुलिस प्रशासन ने भी इसकी पूरी तैयारी की है। जामा म
।
जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा होते लोग
अधिकतर लोग नए कपड़े पहनते हैं। रोजेदारों को इस का गम है कि अब एक साल बाद यह महीना आएगा,जिसमें वो खुदा की इबादत में जुट पाएंगे। यह मगफिरत का महीना है, बरकतों का महीना है। ईद उल-फितर धन्यवाद देने और लेने का दिन है। ईद-उल-फितर के दिन रोजों का सिलसिला खत्म होता है। यह आखिरी शुक्रवार होता है, इसलिए लोग मानते हैं कि ऐ मुसलमान, रमजान का महीना जा रहा है। अगर कुछ बचा है, तो मांग लो क्योंकि यह मुबारक महीना जा रहा है।
(खबर अपडेट की जाएगी)