जयपुर शहर में चैन स्नैचर में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका हैं। मंगलवार शाम को दुर्गापुरा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला पर लाल मिर्च पाउडर डाल कर चैन तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा घटनाक्रम मौके पर गले हुए सीसीटीवी कैमरे में
।
मंगलवार शाम मंदिर में दर्शन करके घर आ रही बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झोंक कर गले से सोने की चेन तोड़ने की वारदात सामने आई हैं। बदमाशों द्वारा चेन खींचते समय सुशीला देवी सड़क पर गिर गई। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद एक महिला और एक व्यक्ति ने बदमाशों का भाग कर पीछा भी लिया लेकिन बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से निकल गए। चैन स्नैचिंग की यह वारदात मौके पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गए, जिस के आधार पर पुलिस ने इलाके में बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष छापेमारी शुरू कर दी हैं। हालांकि अभी तक बदमाशों की जानकारी पुलिस के पास नहीं आई हैं। संदिग्धों और आदतन अपराधियों को डिटेन कर उन से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं।
पुलिस ने बताया की शांति नगर दुर्गापुरा निवासी सुशीला देवी(65) रोजाना की तरह मंगलवार शाम 7.45 बजे घर पास में ही स्थित जैन मंदिर में दर्शन करके वह घर लौट रही थी। घर से 200 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो युवक सामने से आये पीछे बैठे युवक ने हाथ में मिर्च पाउडर ले रखा था जिस से महिला पर पहले मिर्च पाउडर मारा,महिला ने उस दौरान आंख का ऑपरेशन होने के कारण चश्मा पहना हुआ था जिस से उनकी आंख में मिर्च नहीं गिरी,जिस के बाद बदमाश ने उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनकी चेन तोड़ ली। चेन तोड़ने के बाद सुशीला ने शोर मचाया तो पास में रहने वाली एक महिला और एक व्यक्ति भाग कर आए और बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाए।
ऐसी वारदात करने वाले नहीं डर रहे पुलिस एक्शन से-चैन लूट की वारदात करने वालों के साथ पुलिस का रवैया सख्त करता है,जिसे समय-समय पर पुलिस सोशल मीडिया से माध्यम से भी कई बार दिखाती हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन सब तरीकों के बाद भी बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं हैं। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात से लग रहा है कि वारदात करने वाले दोनों बदमाश शातिर हैं। वह पूर्व मे भी इस प्रकार की वारदात कर चुके हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि वह जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लेगी।