आईजीआरएस रैंकिंग में आजमगढ़ को पहला स्थान: सीएम डैशबोर्ड में मिला 11वां स्थान, लगातार हो रही है समीक्षा बैठक – Azamgarh News

Spread the love share



आईजीआरएस की रैंकिंग में आजमगढ़ को मिला पहला स्थान।

आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के समुचित समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण/यथोचित कार्यवाही करात

.

इसके साथ ही आजमगढ़ के समस्त 23 थानों को भी रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिले के थानों की रैंकिंग का निर्धारण फरीयादियों द्वारा किये गये शिकायतों के निस्तारण एवं उनके द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर उत्तर प्रदेश शासन स्तर से किया जाता है। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन व दिये गये मार्गदर्शन के फलस्वरूप आजमगढ़ पुलिस द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गयी है. तथा आम जनमानस एवं फरियादियों में आजमगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास एवं संन्तुष्टि की भावना में वृद्धि हुयी है। इसको लेकर शासन में बैठे अधिकारियों ने आजमगढ़ पुलिस की सराहना भी की है।

सीएम डैशबोर्ड में मिला 11वां स्थान

सीएम डैशबोर्ड में सम्मिलित विकास और राजस्व के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में माह दिसंबर 2025 में हुई प्रगति के बारे में शासन स्तर से जारी रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ को मण्डल मे प्रथम रैंक और प्रदेश में ग्यारहवीं रैंक प्राप्त हुई। डीएम रविंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनपद आज़मगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में 11वीं रैंक प्राप्त की है तथा आजमगढ़ मंडल में जनपद आजमगढ़ को पहली रैंक प्राप्त हुई है। डीएम ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशासनिक, राजस्व टीम एवं विभिन्न विभागों के सक्रिय सहयोग से संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि जनपद आज़मगढ़ को विकास, राजस्व के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जनपद को शीर्ष स्थान पर लाने के लिए निरंतर जारी रहेंगे। जिले के डीएम रविंद्र कुमार लगातार जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर मॉनिटरिंग कर रहे हैं यही कारण है कि जिले की प्रगति लगातार आगे बढ़ रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply