‘आप लोगों ने अब नेहा सिंह को…’, गलगोटिया यूनिवर्सिटी की सफाई पर भड़की BJP

Spread the love share


AI Impact Summit 2026 में पेश किए गए चीनी रोबोट डॉग के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी की किरकिरी हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी को टारगेट कर रहे हैं और अपने मन की भड़ास निकाल रहे हैं. हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार (18 फरवरी, 2026) को विज्ञप्ति जारी कर माफी मांगी ली गई है. इसके बावजूद लगातार यूनिवर्सिटी निशाने पर है.

गलगोटिया यूनिवर्सिटी का कहना है कि उनके पवेलियन पर मौजूद एक प्रतिनिधि से कैमरे के सामने गलती से गलत जानकारी चली गई, जिससे लोगों में भ्रम फैल गया. संबंधित प्रतिनिधि को प्रोडक्ट की तकनीकी जानकारी सही तरह से नहीं थी.

‘…और आपको शर्म भी नहीं आती’

यूनिवर्सिटी की सफाई के बाद बिहार बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने निशाना साधा. निखिल आनंद ने कहा, “गलगोटिया के मूर्खों! इस सब के बाद भी तुमलोग बकवास कर रहे हो. इतनी मूर्खतापूर्ण एवं गलत बात लगातार बोल और लिख रहे हो और आपको शर्म भी नहीं आती. हमलोग समझ गए हैं कि आप लोगों ने अब नेहा सिंह को बलि का बकरा बनाने का फैसला कर लिया है, लेकिन इससे आपका छवि नहीं सुधरेगी और आपका डैमेज कंट्रोल भी नहीं होगा.

‘झूठी दलीलें और बकवास बंद करो’

आगे कहा, “इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर और इस देश को आप लोगों ने जो नुकसान पहुंचाया है, उसके लिए कोई भी, किसी भी कीमत पर माफ नहीं करेगा. मेरी बात मान लो और अपनी संस्थागत दुकान बंद करो. जितनी उलूल-जलूल-फजूल बात लिखकर एवं बोलकर बचना चाहोगे, उतना ही फंसते जाओगे. अब बारंबार झूठी दलीलें और बकवास करना एकदम बंद करो.”

उधर आरेजडी ने अपने एक्स हैंडल से लिखा है, “मोदी सरकार की ‘नई शिक्षा नीति 2020 अपने “लक्ष्य” में सफल हुई तो देश में “गलगोटिया यूनिवर्सिटियों” का ही बोलबाला होगा और गरीबों के हाथ से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर फिसलता चला जाएगा! सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की दुर्दशा और अनदेखी किसी से छुपी नहीं है. जिसके पास पैसे होंगे, वही पढ़ेगा! निर्धन वर्ग और अधिक अवसरविहीन होता चला जाएगा!”

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बाद अब जीतन राम मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन! ‘शराबबंदी सही लेकिन…’



Source link


Spread the love share