इलेक्ट्रिक स्कूटर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार: आधा दर्जन से अधिक स्कूटी चोरी की वारदात कबूली,पुलिस ने रिमांड पर लेकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी की रिकवर – Jaipur News

Spread the love share



जयपुर के माणक चौक थाना पुलिस ने एक शातिर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर एक चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटर रिकवर किया हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में आरोपी युवक नेमसिंह उर्फ राजवीर सिंह ने

डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि परिवादी सोनू शर्मा(31) पुत्र घनश्याम शर्मा निवासी म.नं. 1851, पुलन्दरजी की गली चौडा रास्ता पुलिस थाना माणक चौक जयपुर ने एक रिपोर्ट दी। जिस में उस ने बताया कि 17 मई को सुबह चौडा रास्ता में दुकान संख्या 357 के बाहर फुटपाथ पर उसने अपनी टीवीएस इक्यूब स्कूटर जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे14जक8887 है को खड़ी करके काम से गया हुआ था। जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। जिस पर माणक चौक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस टीमें निरंतर संदिग्धों की तलाश में टीमें बना कर काम कर ही थी।

पुलिस टीमों को खासे आदेश दिये गए थे कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुये एवं अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग करते हुये वाहन चोर को डिटेन कर उन से पूछताछ की जाए। जिस पर पुलिस को आरोपी नेमसिंह उर्फ राजवीर सिंह (26) पुत्र स्व. रणजीत सिंह निवासी सर्वे नंबर 24 न्यू सांगानेर रोड गुर्जर की थडी पुलिस थाना महेश नगर जयपुर के बारे में जानकारी मिली। आरोपी ने हुई पूछताछ के बाद उस ने वाहन चोरी करने की वारदात कबूली। पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश देकर एक ईवी स्कूटर रिकवर किया। अन्य चोरी के वाहनों की रिकवरी के लिए पुलिस टीम काम कर रही है।



Source link


Spread the love share