करीब 6 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर एडहॉक बोनस देगी राजस्थान सरकार, CM की मंजूरी

Spread the love share


राजस्थान सरकार दिवाली गिफ्ट के तौर पर करीब छह लाख कर्मचारियों को एडहॉक बोनस देगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य कर्मचारियों को एडहॉक बोनस देने को मंजूरी दे दी है।

Krishna Bihari Singh भाषाजयपुरशनिवार, 12 अक्टूबर 2024 05:42 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

राजस्थान सरकार ने दिवाली गिफ्ट के तौर पर करीब छह लाख कर्मचारियों को एडहॉक बोनस देने को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिवाली गिफ्ट के तौर पर राज्य कर्मचारियों को एडहॉक बोनस देने को मंजूरी दे दी है। इससे राजस्थान सरकार के करीब 6 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। बताया जाता है कि एडहॉक बोनस से राज्य पर करीब 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। बयान में कहा गया है कि पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी एडहॉक बोनस दिया जाएगा।

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सेवा के अधिकारियों को छोड़कर, राज्य कर्मचारियों को जो राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम, 2017 के पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन लेने वाले कर्मचारियों को साल 2023-24 के लिए एडहॉक बोनस मंजूर किया गया है। यह बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा।

इसके तहत हर कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपये बोनस देय होगा। इसमें 75 फीसदी राशि नकद जबकि 25 फीसदी रकम कर्मचारी के खाते में जमा की जाएगी। एडहॉक बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपये और 31 दिन के महीने के आधार पर की जाएगी। राज्य के खजाने पर बोनस का अतिरिक्त वित्तीय भार लगभग 500 करोड़ रुपये होगा। यह बोनस पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।

इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि लंबित बजट घोषणाओं को समय सीमा रूप से पूरा किया जाए। सीएम भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभाग स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को राज्य सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। इस अवधि तक सरकार की बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन और टेंडर प्रक्रिया को जल्द पूरी कर शिलान्यास की तैयारी की जाए। बाकी घोषणाओं को समय सीमा तय कर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link


Spread the love share