कोडरमा में दादी ने की थी पोते की हत्या: दफन शव को निकाला तो हुआ खुलासा, सतौला होने की वजह से घोंटा था गला – koderma News

Spread the love share


कोडरमा के गझण्डी में 6 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला कि बच्चे की हत्या उसकी सौतेली दादी ने की थी। परिजनों ने बच्चे की सामान्य मौत समझ दफना दिया था। बाद में पुलिस ने शव को जमीन से निकाला तो

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि मृतक सौरव कुमार की मां पूनम देवी ने तिलैया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी सौतेली सास, ससुर और देवरों पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मृतक के दादा, सौतेली दादी और चाचा से पूछताछ की

पुलिस ने सबसे पहले दफन किए गए बच्चे के शव को कब्र से निकलवाया। पोस्टमॉर्टम में बच्चे के गले पर रस्सी के निशान मिले। पुलिस ने मृतक के दादा, सौतेली दादी और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में सौतेली दादी रेखा देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि द्वेष में आकर साड़ी को रस्सी की तरह बनाकर बच्चे का गला घोंट दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई साड़ी भी बरामद कर ली है।

हत्या के बाद आरोपी दादी ने शक से बचने के लिए बच्चे के दादा के साथ इलाज का बहाना बनाया। दोनों गझण्डी रेलवे स्टेशन से आसनसोल-गया पैसेंजर ट्रेन से गया की तरफ भाग गए। पुलिस ने रेखा देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला

कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गझण्डी में शनिवार की रात एक 6 वर्षीय बच्चे के संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया था। सौरव कुमार (6) ने शनिवार की रात अपनी मां से खाना मांगा। इसपर मां ने घर से दूर कुएं से पानी लाने के बाद खाना देने की बात कहकर चली गई। वापस आई तो देखा कि सौरव जमीन पर लोट रहा था। मां ने चिकित्सक को बुलाकर उसे देखने को कहा। चिकित्सक ने बच्चे के नब्ज को पकड़ते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शव को दफना भी दिया। हालांकि दफनाने के बाद जब परिजन घर लौटे तो आसपास के लोगों ने उन्हें बताया कि बच्चे के गले पर कुछ निशान था। इसके बाद मृतक की मां पूनम देवी ने इसकी सूचना तिलैया पुलिस को दी। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्र से बाहर निकालते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। इधर, मृतक की मां ने उसके बेटे को उसके ससुर, सौतेली सास और उसके देवरों द्वारा मिलकर मारने का संदेह जताया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सौरव की सौतेली दादी ने जुर्म कुबूल कर लिया।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply