खंडवा में इंदौर की ‘तोप’ से बरसेगा हर्बल गुलाल: 15 साल से चली आ रही परपंरा, हल्दी और चुकंदर से तैयार किए रंग-गुलाल – Khandwa News

Spread the love share




खंडवा में रंगपंचमी पर 8 मार्च को शहर में लगातार दूसरे साल पारंपरिक श्री दादाजी फाग यात्रा धूमधाम से निकलेगी। यह यात्रा हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में श्री दादाजी उत्सव समिति के नेतृत्व में आयोजित होगी। फाग यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे नगर निगम तिराहे से होगी। आयोजन समिति ने बताया कि इस बार इंदौर से विशेष रंग तोप (मिसाइल) मंगाई जा रही हैं, जिनसे टेसू, हल्दी और चुकंदर से तैयार हर्बल गुलाल की बौछार की जाएगी। टैंकरों से रंगों की बारिश के साथ फूलों की वर्षा भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूरी तरह प्राकृतिक रंगों का उपयोग होगा। टेसू के फूल, चुकंदर और हल्दी से तैयार गुलाल लोगों पर बरसाया जाएगा, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो। यात्रा में ढोल-ताशे, बैंड, डीजे के साथ आदिवासी कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी, जो शहरवासियों को पारंपरिक संस्कृति से रूबरू कराएंगी। 15 साल पुरानी परंपरा, पूर्व विधायक ने शुरू की थी शहर में पिछले 15 वर्षों से फाग यात्रा निकल रही है। इसकी शुरुआत तत्कालीन विधायक देवेंद्र वर्मा मित्र मंडल ने की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के चलते एक साल यात्रा नहीं निकल सकी थी। इसके बाद परंपरा को बनाए रखने के लिए सकल हिंदू समाज की पहल पर श्री दादाजी फाग यात्रा फिर से प्रारंभ की गई। अब लगातार दूसरे साल यह आयोजन श्री दादाजी उत्सव समिति के नेतृत्व में किया जा रहा है। सामाजिक समरसता का संदेश समिति के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने बताया कि, रंग, उत्साह और संस्कृति के संगम के रूप में यह फाग यात्रा एक बार फिर शहर में रंगपंचमी को खास बनाने जा रही है। 11 फरवरी को शहर में समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 80 से अधिक समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सर्वसम्मति से सामाजिक समरसता और सौहार्द के संदेश के साथ फाग यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।



Source link


Spread the love share