गंभीर बीमारियों के जांच शिविर में 170लोगों ने उठाया लाभ: हॉस्पिटल नहीं पहुंचने वाले मरीजों तक पहुंचाई मेडिकल सर्विस – jhalawar News

Spread the love share




झालावाड़ के नयापुरा गांव में पीएचसी झूमकी सेक्टर की ओर से एक निःशुल्क एनसीडी स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य उन ग्रामीण मरीजों को चिकित्सा सेवा प्रदान करना था जो अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ थे। शिविर में हृदय रोग (हार्ट अटैक, स्ट्रोक), कैंसर, क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ (अस्थमा, सीओपीडी), मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य, न्यूरोलॉजिकल रोग, किडनी रोग और नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से संबंधित 170 लोगों की जांच की गई और उन्हें परामर्श दिया गया।
इस शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार, सीएचओ त्रिलोक नागर, एएनएम सोनम, लैब जाँच के लिए हनीफ खान, हेल्पर स्टाफ पवन सेन और आशा सहयोगिनी अनीता शर्मा ने सक्रिय सहयोग किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार ने उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दवाइयों के सही सेवन, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा बंद न करने, हृदय रोग के बढ़ते खतरे, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और नियमित जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ग्रामीणों ने इस एनसीडी शिविर की सराहना करते हुए इसे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार और रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply