ग्वालियर के एजी ऑफिस से रिटायर्ड एक अधिकारी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बिरला नगर न्यू कॉलोनी नंबर-1 में शुक्रवार को हुई।
।
जानकारी के अनुसार, 62 वर्षीय राजेन्द्र कुमार गगोलिया नहाने जाने की कहकर बाथरूम में गए थे। लगभग एक घंटे तक बाहर न निकलने पर उनके बेटे हर्ष (31) ने वेंटिलेशन विंडो से झांककर देखा, तो पिता जली हुई अवस्था में फर्श पर पड़े थे। तत्काल दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। घर पर लगे CCTV फुटेज में मृतक घटना से पहले सामान्य तरीके से बैठे और अन्य काम करते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, नहाने से पहले वे एक बोतल में पेट्रोल जैसी ज्वलनशील वस्तु लाते हुए दिखे। पुलिस का मानना है कि उन्होंने आत्महत्या की है।
गंभीर हालात में आईसीयू में भर्ती किया मृतक राजेन्द्र के परिवार में पत्नी और बच्चे है। शुक्रवार शाम को बाथरूम में नहाने गए राजेन्द्र कुमार काफी देर तक बाहर नहीं आए। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। वेंटिलेशन विंडो से देखने पर जलने की गंध के साथ उनका शरीर बाथरूम के फर्श पर पड़ा मिला। दरवाजा तोड़कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घर का सीसीटीवी वीडियो आया सामने घटना के बाद पुलिस ने उनके घर मे लगे CCTV कैमरे देखें। फुटेज में मृतक को घटना से पहले घर की छत पर बैठे और बीड़ी पीते हुए देखा गया। इसके बाद वे ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल लेकर बाथरूम में गए और उसे अंदर रखकर बाहर आ गए। थोड़ी देर बाद फिर से बीड़ी पी और आखिर में बाथरूम में चले गए।
इस मामले में हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि CCTV में मृतक को ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर बाथरूम में जाते हुए देखा गया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लगता है। मौत की असली वजह का पता लगाया जा रहा है।