रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए चंडीगढ़ में बस सफर फ्री।
रक्षाबंधन के अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। शनिवार, 9 अगस्त 2025 को सभी महिलाओं को लोकल बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
।
प्रशासन के आदेश के अनुसार, यह सुविधा चंडीगढ़ परिवहन उपक्रम (सीटीयू) और चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस सोसाइटी (सीसीबीएसएस) द्वारा चलाई जा रही लोकल एसी व नॉन एसी बसों में लागू होगी। यह सुविधा केवल ट्राई-सिटी (चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला) क्षेत्र के भीतर ही मान्य रहेगी।
हालांकि, यह छूट सीटीयू की लंबी दूरी की बसों पर लागू नहीं होगी। प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को स्वतंत्र और सुरक्षित यात्रा का अवसर देना है, जिससे पर्व की खुशियां और अधिक बढ़ सकें।