कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण।
सागर के ग्राम चैनपुरा के रहवासी गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वे गांव में प्रस्तावित जलाशय का विरोध कर रहे थे। ग्रामीण अपने साथ आटा, सब्जी, कंडे (गोबर के उपले) समेत अन्य वस्तुएं लेकर पहुंचे। उनका कहना था कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह रात कलेक्टर
.
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि चैनपुरा में बांध परियोजना प्रस्तावित है। जबकि गांव में जलाशय की जरूरत नहीं है। जल संसाधन विभाग की टीम सर्वे के लिए पहुंची थी। लेकिन ग्रामवासियों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि गांव में 8 बड़े तालाब हैं, करीब 200 कुएं हैं।
ग्रामीणों ने कहा बांध की जरूरत नहीं गांव में सिंचाई, मवेशियों और दैनिक उपयोग के लिए पर्याप्त पानी है। बावजूद इसके राजनीति द्वेष में जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें गांव के गरीब, आदिवासी परिवारों की जमीन जा रही है। 100 से अधिक परिवार प्रभावित हो रहे हैं। परियोजना करीब 85 प्रतिशत निजी भूमि है। क्योंकि वहां पर शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं है और निजी भूमि गरीब, लघु किसानों की है। ऐसे में कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रस्ताव निरस्त करने की मांग ग्रामीणों ने कहा कि चैनपुरा में प्रस्तावित जलाशय निरस्त किया जाए। अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि यदि गांव में जलाशय का निर्माण हुआ तो विरोध में आंदोलन किया जाएगा।

आटा, सब्जी लेकर पहुंचे ग्रामीण।