स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को पेंड्रा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मनेंद्रगढ़ में जनप्रतिनिधियों और डीएफओ के बीच विवाद पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संयमित रहना चाहिए और जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक तरीके से
।
मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि जनता की ओर से चुने जाते हैं और लोकतंत्र में उनका स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चंपा देवी पावले और रेणुका सिंह के साथ डीएफओ की बैठक हुई, जिसमें मामले का पटाक्षेप हो गया।
उन्होंने अधिकारियों को यह समझने की सलाह दी कि कब, कैसे और किस शैली में बात करनी है। खासकर जब जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत हो। इससे पहले भी डीएफओ मनीष कश्यप पर जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता का आरोप लगा था।
नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया लोकार्पण
स्वास्थ्य मंत्री ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला प्रशासन के साथ प्रशासनिक स्तर पर बैठक भी की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन गौरेला का लोकार्पण किया।
मरीजों से मुलाकात कर जाना हालचाल
इसक के बाद मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और फल बांटे। मंत्री ने कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
