जालंधर वेस्ट में पूर्व विधायक के अगुवाई में प्रर्दशन: रवनीत बिट्टू को गद्दार कहने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका – Jalandhar News

Spread the love share




जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक शीतल अंगुरल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहे जाने के विरोध में किया गया। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर सिखों का अपमान करने और देश को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया। सिखों के अपमान का लगाया आरोप प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक शीतल अंगुरल ने कड़े शब्दों में राहुल गांधी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार फिर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अंगुरल ने कहा कि सिखों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राहुल गांधी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। रवनीत बिट्टू के समर्थन में उतरे नेता भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें ‘गद्दार’ कहकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दे रही है। नेताओं का तर्क था कि बिट्टू एक देशभक्त परिवार से हैं और उनके खिलाफ इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करना निंदनीय है। इस रोष प्रदर्शन में शीतल अंगुरल के साथ भारी संख्या में पार्षद रानी भगत समेत कई नेताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका । जमकर हुई नारेबाजी जालंधर वेस्ट के हिस्सों में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कांग्रेस अपनी विभाजनकारी नीतियों को बंद नहीं करती।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply