झज्जर के गांव की गलियों व घरों में घुसा पानी: जिला पार्षद के फार्म हाउस के सामने जलभराव, तीन बार गिर चुकी दीवार – Jhajjar News

Spread the love share


बरसात के पानी के कारण सिलानी केसो में गली बनी तालाब, काई भी जमी।

हरियाणा में चल रहे मानसून से झज्जर में बारिश से किसानों के खेतों की फसल के साथ साथ गांव की गलियां भी तालाब बनी हुई हैं। जिले के गांव सिलानी में बरसात का पानी भरा हुआ है। गलियों के साथ लोगों के घरों और खाली प्लाटों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

झज्जर शहर से मात्र करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव सिलानी में दो पंचायतें हैं जिनमें से केशो पंचायत में नैशनल हाईवे 71 की तरफ प्लॉट और गलियां तालब बनी हुई हैं। यही नहीं कई मकानों में भी पानी घुस गया है। गांव से ही भाजपा पार्टी के नेता पार्षद पति योगेश सिलानी के फॉर्म हाउस में भी पानी घुस गया और उसके चारों ओर तालाब बना हुआ है।

सरपंच बोला सीएम विंडो पर शिकायत लगाओ

वहां पर रहे मकान मालकिन संतरा व उसके बेटे राजकुमार ने बताया कि घर के चारों ओर पानी भरने के कारण एक तरफ बनी हुई दीवार को तीन बार गिर चुकी है। गांव के सरपंच से गुहार लगा चुके हैं कि पानी की निकासी करवाई जाए लेकिन वो कहते हैं कि सीएम विंडो पर शिकायत लगा दीजिए। इसके बाद आपका समाधान हो जाएगा। मकान मालिक महिला कहती है कि साहब कहां जाएं गरीब आदमी हैं तीन बार दीवार गिरने के बाद अब ईंटों को ऐसे ही रखा गया है जबकि फिर से चारों ओर जलभराव के कारण गिरने की कगार पर है।

जलभराव से दीवार टूटने के बारे में बताता राजकुमार।

भाजपा नेता के फॉर्म हाउस के सामने जलभराव

जिला पार्षद पति योगेश सिलानी भाजपा के एक सक्रिय युवा नेता हैं। फिलहाल उनकी पत्नी जिला पार्षद बनी हुई हैं। योगेश सिलानी ने गांव में ही एक फॉर्म हाउस बनाया हुआ है जो कि बरसात के कारण गलियों में तो पानी भरा ही है साथ ही उनके फॉर्म हाउस में भी पानी चला गया और उसके सामने भी गली तालाब बनी हुई है जिसमें काई भी जमी हुई है।

मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का भय

वहां रह रहे परिवार की महिला और उसके बेटे राजकुमार का कहना है कि घर के चारों ओर हुए जलभराव की निकासी के लिए एक मोटर लगाई गई है लेकिन पानी निकासी कम हो रहा है और अधिक मोटरें लगानी चाहिएं। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मच्छरों के कारण रात में न तो पशु चैन से रह पाते हैं और न ही वे सो पाते हैं। बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।



Source link


Spread the love share