ट्राले में फंसा छात्र, सड़क पर बिखरे शरीर के टुकड़े: रतलाम में स्कूटी में टक्कर से 11 साल के मासूम की मौत; शिक्षक घायल – Ratlam News

Spread the love share


रतलाम से जावरा के बीच फोरलेन स्थित चौरासी बड़ायला फंटे पर शुक्रवार शाम को एक हादसा हो गया। एक्सेस (एक्टिवा) पर सवार मौलाना (शिक्षक) व एक छात्र को ट्राले ने पीछे टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से छात्र ट्राले के पहिए में आ गया। शिक्षक दूर फिक गया। छात्र

जावरा के मेवातीपुरा निवासी जाहिद हुसैन उर्फ छुट्‌टू मोलाना (40) पिता मोहम्मद हुसैन मेवातीपुरा में एक मदरसा में मोलाना (शिक्षक) है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे वह एक्टिवा क्रमांक एमपी 43 ZK 9097 से छात्र अरमान उर्फ कल्लू पिता नवाब निवासी जेल रोड जावरा को लेकर रतलाम खरीददारी करने आ रहे थे। छात्र मदरसा में पढ़ाई करता है।

चौरासी बड़ायला फंटे पर पीछे से आए ट्राला क्रमांक NL 01 L 5921 ने टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र ट्राले के पहिए में आ गया। जिसकी शरीर के टुकड़े हो गए और सड़क पर बिखर गए जबकि मोलाना दूर फिक गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

:मृतक छात्र अरमान।

घटना की सूचना मिलते ही जावरा औद्योगिक थाने के एएसआई हीरालाल चंदन, 100 डायल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल मोलाना को तुरंत जावरा अस्पताल पहुंचाया। हालात गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहीं मृतक अरमान के शव की पीएम कर परिजनों को सौंपा।

मोलाना के गंभीर घायल होने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

मोलाना के गंभीर घायल होने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

सड़क से उठाए शव के टुकड़े छात्र अरमान के शव के बिखरे टुकड़े पुलिस ने उठाए। पॉलिथीन में रखे। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है। ड्रायवर की तलाश की जा रही है।



Source link


Spread the love share