बलिया सपा विधायक देंगे शादी की सालगिरह पार्टी: अखिलेश यादव के कहने पर लखनऊ सपा कार्यालय में होगा आयोजन – Ballia News

Spread the love share




बलिया के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी अपनी शादी की सालगिरह की पार्टी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में दे रहे हैं। यह आयोजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कहने पर आज यानि 16 फरवरी को किया जाएगा। इस पार्टी में विधायक रिजवी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। उनके अलावा, सपा के अन्य विधायक और प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारी भी आमंत्रित किए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले लखनऊ में एक बैठक के दौरान विधायक रिजवी ने अखिलेश यादव से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा फॉर्म 7 भरकर उनकी पत्नी सहित अन्य लोगों के नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया गया है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रिजवी से कहा था कि उनकी शादी एनवर्सरी का भोज अभी बाकी है। रिजवी ने जवाब दिया कि जब उनका आदेश होगा, उसी दिन भोज हो जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी की तारीख इस आयोजन के लिए तय की गई थी।



Source link


Spread the love share