अनुराग पाठक | बहराइच1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कटका का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। सोमवार सुबह 10 बजे बंशीलाल साहू के आवास से ऐतिहासिक कटका मंदिर तक तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदयात्रा में मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और स्थानीय जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति गीतों ने माहौल को राष्ट्रमय बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा, “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें देश की एकता, अखंडता और बलिदान की याद दिलाता है। इसके सम्मान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।”
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल प्रभारी संजय राव, मडंल अध्यक्ष कटका श्री राम निवाष निषाद, मंडल अध्यक्ष हुजूरपुर दुर्गेश कुमार सिंह रैकवार, मंडल महामंत्री विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष (किसान मोर्चा) ठाकुर प्रसाद मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष अजय सिंह, अरविंद सिंह, विजय भान सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।