राजस्थान में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के टोंक जिले में एक शादीशुदा महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति की गैरहाजिरी में जेठ ने उसके साथ रेप किया। महिला ने अपने ससुरालवालों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि जेठ ने उसके साथ पहले गंदा काम किया और जब महिला ने घरवालों को ये बातें बताईं तो उन लोगों ने भी महिला के साथ बर्बरता की।
मामला टोंक जिले का है। यहां एक महिला की शादी ट्रक ड्राइवर से हुई। काम के चलते ट्रक ड्राइवर घर पर नहीं रहता है। महिला का आरोप है कि पति की अनुपस्थिति में शादीशुदा महिला के साथ गलत काम किया है। जब इसकी जानकारी घरवालों को दी गई तो महिला की सास और उसकी जेठानी ने भी महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास और जेठानी ने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली और काफी देर तक करंट के झटके भी दिए।
महिला ने आरोप लगाया कि जेठ ने उसके साथ मारपीट भी की है। इस वजह से उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और उसके शरीर में गंभीर चोट भी आई है। महिला का आरोप है कि वो किसी काम से चाचा ससुर के घर गई हुई थी, तभी जेठ ने हवस का शिकार बनाया और जब उसने शोर मचाया तो जेठानी और सास भी पहुंच आईं। दोनों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची भी डाल दी।
बेटे ने बताई बर्बरता की पूरी कहानी
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के बेटे ने अपने मामा को बर्बरता की पूरी कहानी बताई। इस घटना की जानकारी लगते ही महिला का भाई सदर थाने पहुंचा और आरोपियों पर केस दर्ज करवाया। महिला के भाई ने बताया कि पीड़िता का पति ट्रक ड्राइवर है और वो काम के सिलसिले में घर से बाहर ही रहता है। उसकी गैरहाजिरी में घरवालों महिला के साथ अत्याचार किया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।