बाइक फिसलने से मामा की मौत, दो भांजे घायल: ललितपुर में रेलवे स्टेशन से बहन को लेने आया था – Lalitpur News

Spread the love share




ललितपुर में बुधवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो भांजे घायल हो गए। यह घटना जाखलौन रेलवे स्टेशन मार्ग पर हुई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले के शेखपुर निवासी कमल झां (50) के रूप में हुई है। वह अपनी बहन को लेने ललितपुर आया था। उसके भांजे, बरौदा सीपरी निवासी पप्पू उर्फ दयाराम (42) और राजू (43), उसे जाखलौन रेलवे स्टेशन से बाइक पर घर ले जा रहे थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे जाखलौन रेलवे स्टेशन मार्ग पर नहर की पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमल झां को मृत घोषित कर दिया। पप्पू उर्फ दयाराम ने बताया कि कमल अविवाहित थे। अपनी बहन को लेने आ रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply