बारिश से कमजोर हुई दीवार गिरने से हादसा: जमुई में सोई हुई 55 वर्षीय महिला दबी, सदर अस्पताल में भर्ती – Jamui News

Spread the love share


जमुई में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। वसंत यादव की पत्नी शकुंतला देवी (55) अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान मिट्टी और ईंट से बनी दीवार उन पर गिर गई। घटना झाझा प्रखंड के गोविंदपुर गांव की है।

परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। दामाद और अन्य लोगों ने मिलकर शकुंतला देवी को दीवार के नीचे से निकाला। पहले उन्हें झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वसंत यादव ने बताया कि दो दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से दीवार पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। बुधवार सुबह यह दीवार ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही झाझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply