बीकानेर में 1040 सड़कों पर गड्ढे, 881 नाली, क्रॉस व चैंबर बदहाल

Spread the love share


घरों में पेयजल कनेक्शन व मरम्मत कार्य के लिए रोड कट लगाना आम बात है। गली, मोहल्लों से चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों व मार्गों से कॉलोनी क्षेत्र तक सैकड़ों स्थानों पर रोड कट के कारण छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं।

प्रेम नारायण मीना लाइव हिन्दुस्तानशनि, 12 अक्टूबर 2024 02:01 पूर्वाह्न
शेयर करना शेयर करना

राजस्थान के बीकानेर नगर निगम और नगर विकास न्यास क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब है। एक सर्वे के अनुसार शहर की 1040 सड़कों पर गड्ढे, डामर उधड़ा हुआ है। वहीं 881 नाली, क्रॉस व सीवर चैंबर का मरम्मत कार्य होना है। निगम अब सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण सहित नाली, क्रॉस व चैंबर के कार्य करवाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है। संभावना है इसी माह के दूसरे पखवाड़े में यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एआरसी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया इसी माह पूरी होने की संभावना है। वहीं पुरानी एआरसी से भी कई स्थानों पर कार्य चल रहे हैं। इस बार विगत एआरसी पूरी होने से पहले ही आयुक्त के निर्देशों पर नई एआरसी के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

घरों में पेयजल कनेक्शन व मरम्मत कार्य के लिए रोड कट लगाना आम बात है। गली, मोहल्लों से चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों व मार्गों से कॉलोनी क्षेत्र तक सैकड़ों स्थानों पर रोड कट के कारण छोटे-छोटे गड्ढे बने हुए हैं। आमजन रोज इन गड्ढों से होकर निकलने को मजबूर है। जलदाय विभाग इन गड्ढों को भरने की पहल नहीं कर रहा है। निगम और न्यास भी उदासीन बने हुए हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों पर भी जगह-जगह रोड कट के कारण गड्ढे बने हुए हैं।

शहर में अमृत 2.0 के तहत सीवर प्रोजेक्ट के कार्य चल रहे हैं। सीवर चैंबर व सीवर लाइनों को डालने का कार्य चल रहा है। जगह-जगह गड्ढे खोदने से सड़कें बदहाल हैं। कई जगह सीवर चैंबर व लाइनों को डाला जा चुका है, लेकिन पुन: सड़कों की मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है।

आयुक्त के निर्देश पर सर्वे कार्य हुआ। निगम के अधिकारियों के अनुसार अनुसार सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट में 1040 स्थानों पर सड़कों की मरम्मत व कुछ सड़कों का नवीनीकरण कार्य होना है। वहीं 881 स्थानों पर नाली, क्रॉस व सीवर चैंबर मरम्मत के कार्य होने चिह्नित किए गए हैं। गोयल के अनुसार निगम व न्यास अधिकार क्षेत्रों में स्थित वार्डों में कुल 881 स्थानों पर नाली, क्रॉस, चैंबर व फेरा कवर की स्थिति खराब है। इनमें निगम अधिकार क्षेत्र के वार्डों में 461 स्थानों पर और न्यास अधिकार वाले वार्डों में 461 स्थानों पर नाली, क्रॉस, सीवर चैंबर व नाला फेरो कवर मरम्मत के कार्य होंगे। वहीं मिक्स वार्डों में 15 स्थानों पर यह कार्य होगा। एक करोड़ की लागत से ये कार्य होंगे।



Source link


Spread the love share