मंडी में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: आपदा पीड़ितों पर दर्ज FIR का विरोध; प्रभारी शर्मा बोले- झूठा केस वापस ले सरकार – Mandi (Himachal Pradesh) News

Spread the love share


मंडी में प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आपदा प्रभावितों पर दर्ज एफआईआर के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंडी में बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंद

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अहंकार और तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में है। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को राहत देने की बजाय उन पर झूठी एफआईआर दर्ज करना शर्मनाक है। श्री शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एफआईआर वापस नहीं ली तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने दर्ज केस को वापस लेने की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि प्रशासन ने 90 प्रतिशत सड़कें बंद होने का हवाला देते हुए प्रदर्शन न करने का संदेश भेजा था, लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आपदा में अपने घर और जमीन खो दी, उन्हीं पर एफआईआर दर्ज की गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा पीड़ितों पर तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से संबंधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर में पहला क्रमांक खाली छोड़ा गया है, जिसमें संभवतः उनका नाम डाला जा सकता है।

मंडी में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए नेता।

मंडी में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा वर्करों को संबोधित करते हुए नेता।

भाजपा नेताओं ने एकस्वर में कहा कि कांग्रेस सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है और आपदा पीड़ितों के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सरकार तत्काल एफआईआर वापस ले और पीड़ितों को राहत प्रदान करे।



Source link


Spread the love share