बदायूं2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदायूं में मछली पकड़ने का विरोध करने पर साधु की पिटाई की गई।
बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के अटैना गंगा घाट पर एक साधु की पिटाई का मामला सामने आया है। शिव मंदिर में रहने वाले महात्मा देवदास बाबा ने मछली पकड़ने का विरोध किया था। इस पर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
घटना 22 तारीख की रात की है। महात्मा देवदास बाबा जब गंगा की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग मछली पकड़ रहे थे। साधु के विरोध करने पर गांव के भमर पाल, चंद्रपाल, भोला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने साधु को हाथ-पैर से पकड़कर जमीन पर घसीटा। इस दौरान साधु को गंभीर चोटें आईं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग साधु को घसीटते हुए गांव की तरफ ले जाते दिख रहे हैं। थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि साधु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।