मां ने खाने को बोला तो दे दी जान: मां-बहन के कपड़े से सजकर वीडियो बनाता था, व्यूज के लिए अंकित से बन गया था रानी एक्टर – Begusarai News

Spread the love share


बेगूसराय के अंकित (17) ने 13 साल की उम्र में रील बनाना शुरू किया। एक बार जब उसने लड़की के गेटअप में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला तो काफी अच्छा व्यू गया। जिसके बाद उसने ज्यादातर रील लड़की बनकर ही बनाया।

वीडियो के लिए वो रोज लिपस्टिक, बिंदी, काजल, सिंदूर, चूड़ी और नथिया पहनता था। मां की साड़ी और बहन के कपड़े को वो इस्तेमाल करता था। इस तरह लड़की के भेष में वो सजकर वीडियो बनाता था। 4 साल में अंकित का इंस्टाग्राम पर 3133 और यू-ट्यूब पर 10 हजार फॉलोअर बन गए। इंस्टाग्राम पर रानी एक्टर के नाम से अंकित का अकाउंट है।

अंकित काफी खुश रहता था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, पर दो दिन पहले जब वो रील बनाकर घर लौटा तो मां ने उससे कहा था कि ‘जहां मन करे जाओ, जो मन हो करो, लेकिन हम जो कहते हैं वो सुनते क्यों नहीं हो। खाना खाकर क्यों नहीं जाते’। मां के इतना कहते ही अंकित कमरे में गया और फंद से लटक आत्महत्या कर ली। बेटे की मौत के बाद मां-पिता ने दो दिन से खाना नहीं खाया।

रील बनाने के दौरान एक बार अंकित लड़की के गेटअप में था, तभी वहां पुलिस की वैन पहुंची थी। अंकित ने पुलिकर्मियों को रील दिखाया था, जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

मां बेटे की मौत के बाद बेड पर ही पड़ी है

बेटे की मौत के बाद मां अनीता देवी दो दिन से बेड पर ही पड़ी हुई है। पिता भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। आसपास के लोगों के बीच भी माहौल मातम का है। अंकित की याद आने पर लोग उसके वीडियो को देख रहे हैं। सभी कहते हैं वो बहुत अच्छा बच्चा था।

अंकित कभी गांव के चौक पर तो कभी गुप्ता-लखमीनियां बांध पर जाकर वीडियो बनाता था। नौलखा मंदिर बेगूसराय के कैंपस में भी वीडियो बनाना उसे काफी पसंद था। बड़े भाई आदर्श को जब पता चला कि अंकित शार्ट वीडियो बनाने का शौकीन है तो उसे दो-दो स्टैंड खरीद कर दे दिया। माइक खरीदवा दी, ईयर बड्स भी दिया। अंकित स्टैंड पर मोबाइल लगाकर वीडियो बनाया करता था।

अंकित रोजाना के अलावा खास मौके पर भी रील बनाकर वीडियो अपलोड करता था।

अंकित रोजाना के अलावा खास मौके पर भी रील बनाकर वीडियो अपलोड करता था।

मां ने फोन पर कहा था, भाई नहीं रहा- अंकित का भाई

मुखाग्नि देने वाले बड़े भाई आदर्श ने बताया कि सिर्फ इतना जानते थे कि वीडियो बनाता था। उसका चैनल ग्रो होने वाला था। वीडियो लड़की के भेष में ही बनाता था। घर से लड़की के गेटअप में तैयार होकर जाता था। उसका जहां मन होता था, वहां जाकर वीडियो बनाता था। हम लोग काफी खुश थे, छोटा भाई था, जो करता था काफी खुश रहते थे।

घर से जितना हो पता था मदद करते थे। लड़की के गेटअप में सिर्फ वीडियो बनाता था। 2 भाई थे और एक बहन, अब तो मात्र अकेले भाई एक बहन बचे हैं। हम दिल्ली में थे, मम्मी ने फोन किया तो पता चला कि भाई नहीं रहा।

हमलोग अभी भी उसका रील देख रहे- पड़ोसी

पड़ोसी रेखा देवी ने कहा कि घर के आसपास खूब वीडियो बनाता था। बहुत अच्छा लड़का था। लड़की के भेष में ज्यादा वीडियो बनाता था। कभी-कभी लड़का के भेष में भी बनाता था। घर से लड़की के भेष में तैयार होकर जाता था, तो कभी-कभी बैग में भी कपड़ा लेकर जाता था। हम लोग अभी भी उसका रील देखते हैं, वह किसी का दुश्मन नहीं था। बहुत अच्छा लड़का था, पूरा दरियापुर गांव उसके लिए रो रहा है।

गांव के लोगों का कहना है कि अंकित काफी मेहनती था। उसका सपना एक्टर बनने का था।

गांव के लोगों का कहना है कि अंकित काफी मेहनती था। उसका सपना एक्टर बनने का था।

एक इस छत तो कभी उस छत पर नाचता था

पड़ोसी भुना देवी ने कहा कि अच्छे कपड़ा पहनकर वीडियो बनाता था। हम लोग देखते थे, नाचता था। बहुत दिन से वीडियो बना रहा था। एकदम लड़की जैसा ही लगता था। हम तो लड़की वाला ही देखते थे। लड़की बनकर नाचते हुए खूब अच्छा लगता था‌। कभी इस छत पर तो कभी उस छत पर जाकर नाचते रहता था।

रंग-बिरंगा कपड़ा पहनता था। एक रूप नहीं रहता था। कोई लोग जान नहीं सके कि उसने कब ऐसा किया, पता नहीं क्या हो गया।

वो बाहर से आया तो मां घर के बाहर दो लोगों के साथ बैठी थी। कहा खाना निकाल कर खा लो। सब दिन खुद से खाना निकाल कर खा लेता था‌।

पड़ोसियों ने बताया कि अंकित के परिवार वालों के अलावा गांव के लोग भी अंकित को काफी सपोर्ट करते थे।

पड़ोसियों ने बताया कि अंकित के परिवार वालों के अलावा गांव के लोग भी अंकित को काफी सपोर्ट करते थे।

9वीं का छात्र का अंकित

अंकित नयागांव थाना क्षेत्र के ददियापुर गांव निवासी शंभू पंडित का बेटा था। उच्च विद्यालय दरियापुर में 9वीं का छात्र था। शनिवार शाम 4:30 बजे उसने सुसाइड किया था। कुछ देर बाद मां उसे खोजने लगीं, काफी आवाज लगाई, पर कमरा नहीं खुला।

खिड़की के छेद से देखा तो अंकित फंदे से लटका था। मां ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया। बगल के ही एक ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया, तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई।



Source link


Spread the love share

Leave a Reply