मैट्रिक परीक्षा का आज दूसरा दिन: बेतिया के 55 परीक्षा केंद्र पर गणित का एग्जाम, हवाई चप्पल-सैंडल पहन के स्टूडेंट ने किया एंट्री – Bettiah (West Champaran) News

Spread the love share




बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा का आज दूसरा दिन है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस वर्ष की मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला मुख्यालय बेतिया में 27, अनुमंडल मुख्यालय बगहा में 13 और अनुमंडल मुख्यालय नरकटियागंज में 15 केंद्र शामिल हैं। मैट्रिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे तक केंद्र में प्रवेश करना होगा। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश अनिवार्य है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। कदाचार रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें जूता-मोजा पहनकर केंद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध शामिल है। परीक्षार्थियों को केवल हवाई चप्पल या सैंडल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।



Source link


Spread the love share