मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 7 साल में इस तारीख का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 3 मार्च को सबसे ज्यादा तापमान 2018 में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज क
.
मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचने से इस बार गर्मी जल्दी और तेज पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।
पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह की आर्द्रता 65 प्रतिशत और शाम की आर्द्रता 31 प्रतिशत दर्ज की गई, जो सामान्य से अधिक रही।
दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तेज हो सकते हैं।
6 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। होली के बाद तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। लगातार तेज धूप के कारण दिन के तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा। हालांकि 6 मार्च को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे मौसम में बदलाव आ सकता है। -डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक