लुधियाना में स्टंटबाजी कर रहा युवक नहर में डूबा: 30 घंटे से पुलिस कर रही सर्च, 5 दोस्तों के साथ रेलवे पुल से लगाई छलांग – Ludhiana News

Spread the love share



लुधियाना में थाना डेहलों क्षेत्रांतर्गत गुरुद्वारा फ्लाई साहिब के पास एक नहर में 5 नाबालिग और 1 युवक स्टंटबाजी करते समय डूब गए। पांचों नाबालिग किसी तरह बच गए, लेकिन उनका साथी नहर में डूब गया। लापता युवक सन्नी का 30 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस और गोताखोर सन्नी की तलाश कर रहे हैं। गोताखोरों को भी पुलिस टीम ने आज सर्च पर लगाया था, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

रेलवे पुल से छलांग लगाकर कर रहे थे स्टंटबाजी

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI कर्मजीत सिंह ने कहा कि लापता युवक सन्नी फुल्लांवाल नजदीक का रहने वाला है। वह अपने आस-पड़ोस के नाबालिग बच्चों के साथ फ्लाई साहिब के नजदीक नहर में नहाने चला गया। कुछ लोगों ने बताया कि सभी नाबालिग बच्चे रेलवे पुल के ऊपर खड़े होकर नहर में छलांग लगाकर स्टंटबाजी कर रहे थे।

12वीं कक्षा का है सन्नी छात्र

सभी ने एकसाथ ही नहर में छलांग लगाई। नाबालिग पांचों लड़के किसी तरह इधर-उधर किनारों को पकड़ कर बच गए, लेकिन सन्नी का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सन्नी 12वीं कक्षा में पढ़ता है। वह तीन भाई हैं। सभी बच्चे सन्नी के साथ बाइक और एक्टिवा पर यहां नहाने आए थे। अभी तक सन्नी की तलाश जारी है। बाकी बच्चे नाबालिग है जिस कारण उनके बारे ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता।

स्टंटबाजी के चक्कर में अक्सर जाती है युवकों की जान बता दें कि, युवक के डूबने का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर गुरुद्वारा फ्लाई साहिब नजदीक नहर में नहाने के लिए कई युवक आते जाते रहते है। युवक जब स्टंटबाजी करते हैं, इसी दौरान कोई न कोई हादसा हो जाते हैं। प्रत्येक सप्ताह किसी न किसी युवक की डूबने से मौत होने का समाचार इलाके में मिलता है।



Source link


Spread the love share